भारत की राष्ट्रभाषा क्या है अक्सर हमारे सामने यह प्रश्न आता है कि भारत की राष्ट्रभाषा क्या है? बहुत सारे लोग इस प्रश्न का उत्तर हिन्दी देते है। जबकि यह उत्तर सही नहीं हैं। जी हाँ, भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी नही है। तो आइये जानते हैं भारत की राष्ट्रभाषा क्या है? भारत की राष्ट्रभाषा क्या है? भारत की अभी कोई भी भाषा राष्ट्रभाषा नही हैं। हां भारत की राजभाषा हिन्दी जरूर है लेकिन संविधान के अनुसार हिन्दी को राष्ट्रभाषा नहीं माना हैं। भारत के संविधान के अनुसार हिंदी राजभाषा है। हिंदी अपने अहिन्दी प्रान्तों में और अन्य प्रांतों में भी धीरे-धीरे व्यवहार में आती जा रही है। राजस्थान, महाराष्ट्र गुजरात, कर्नाटक आदि जगहों पर वहां की स्थानीय भाषा के साथ-साथ हिन्दी का भी प्रयोग हो रहा है। इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि हिन्दी राष्ट्रभाषा का पद की ओर अग्रसर है। राष्ट्रभाषा का अर्थ राष्ट्रभाषा का तात्पर्य ऐसी भाषा से है, जो पूरे राष्ट्र या देश में प्रयोग की जाती है या फिर अन्य भाषा के साथ उस भाषा का प्रयोग होता है, साथ ही उसका प्रयोग सार्वजनिक आदि कामों में भी होता है। और प...
यहाँ हिंदी, संविधान, इतिहास और भूगोल विषयों के बारे में जानकारी दी जाती हैं