भारत में बेरोजगारी के कारण और निवारण भारत में बेरोजगारी के कारण भारत में बेरोजगारी के कई कारण हैं। जिनमें प्रमुख कारण निम्नलिखित रूप से हैं - 1. जनसंख्या वृद्धि भारत में बेरोजगारी के प्रमुख कारणों में से एक कारण है जनसंख्या वृद्धि। जनसंख्या की वृद्धि रोजगार के अवसर के अनुपात में अधिक हैं। जिस कारण हम कह सकते हैं कि जनसंख्या वृद्धि से बेरोजगारी को बढ़ावा मिलता है। 2. कृषि हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा भाग कृषि से ही आता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही है। फिर भी कृषि कार्य के क्षेत्र में कुछ कमी कुछ अभाव जैसे- भूमि सुधार, तकनीकी अभाव, भूमिधारिता की सीमा आदि के कारण और राजनीतिक एवं प्रशासनिक उदासीनता से भारत कृषि से बेरोजगार हो रहा हैं । 3. शिक्षा प्रणाली भारत के बेरोजगारी के प्रमुख कारणों में दोषपूर्ण शिक्षा भी एक कारण हैं। दोषपूर्ण शिक्षा का अर्थ है सही तरह की शिक्षा का सही ढ़ंग से छात्रों तक नही पहुंचना। इसके अलावा शिक्षा का अभाव भी दोषपूर्ण शिक्षा ...
यहाँ हिंदी, संविधान, इतिहास और भूगोल विषयों के बारे में जानकारी दी जाती हैं