सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Hindi हिन्दी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अवहट्ट Avhatt भाषा और उत्पत्ति

 अवहट्ट भाषा अवहट्ट भाषा का काल 900 से 1100 ई. के बाद के आस-पास तक मानी जाती है। अवहट्ट भाषा अपभ्रंश के बाद की और आधुनिक भाषा के पहले की भाषा हैं। यानि यह अपभ्रंश और आधुनिक भाषा के बीच की भाषा है। इस भाषा को अवहट्ठ  भी कहा जाता है। अवहट्ट की उत्पत्ति  अवहट्ट से पहले जब अपभ्रंश भाषा का विकास हो रहा था, उसी क्रम में विभिन्न अलग-अलग प्रदेशों की बोलियों का भी विकास हो रहा था और साहित्य भी लिखे जा रहे  थे। इस प्रकार से विभिन्न प्रदेशों की बोलीयों और अपभ्रंश के बीच जिस प्रकार की भाषा उत्पन्न हुई वह अवहट्ट भाषा कही गयी। इसका उपयोग साहित्य लिखने में किया गया।