सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिन्दी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रभाषा क्या है

 राष्ट्रभाषा क्या है? हम अक्सर राष्ट्रभाषा, राज्यभाषा और राजभाषा के बारे में सुनते है, और confusion में पड़ जाते है कि ये तीनों एक है या अलग-अलग है, तो आज हम राष्ट्रभाषा के बारे में जानकारी देंगे कि राष्ट्रभाषा क्या है? तो आइये जानते हैं  राष्ट्रभाषा क्या हैं  जब कोई भाषा उन्नत और महत्वपूर्ण बन जाती हैं। पूरे राष्ट्र में अन्य भाषा क्षेत्र के साथ-साथ उसका प्रयोग सार्वजनिक आदि कामों में भी होता है, तो वह राष्ट्रभाषा कही जाने लगती हैं।  उदाहरण के लिए हम अग्रेंजी भाषा को ही लेते है यह व्यापार आदि क्षेत्रों में विश्व के लगभग सभी देशो में बोली जाती है जिस कारण यह अंतरराष्ट्रीय भाषा या विश्व भाषा है। इस प्रकार से राष्ट्रभाषा को हम निम्नलिखित बिन्दुओं में अंकित कर सकते है  राष्ट्रभाषा पूरे राष्ट्र में बोली जाने वाली  और सम्मानित भाषा हैं। राष्ट्रभाषा की मान्यता सार्वजनिक होती है।  इस भाषा की संरचना कार्यालयी नही होती है।  इस भाषा में  अलग-अलग भाषाओं के शब्द भी सहज रूप से शामिल होते रहते है आदि।

राजभाषा Official language क्या है

 राजभाषा(official language) क्या है  कई बार राजभाषा और राष्ट्रभाषा में हम confused हो जाते हैं। आज हम राजभाषा के बारे में बात करेंगे, कि राजभाषा क्या है। राजभाषा किसे कहते हैं? वैसी भाषा जिसका प्रयोग राज्य के कार्यों को करने में किया जाता है वैसी भाषा को राजभाषा कहा जाता है। राजभाषा को ही राज्यभाषा कहा जाता है। इसे कार्यालयी भाषा भी कहा जाता है। भारत की राजभाषा हिन्दी है। राजभाषा के शब्द प्रमाणिक होते है। इस भाषा के शब्द अर्थ भी सुनिश्चित होते है। यह द्विअर्थी भ्रमित करने वाले नहीं होते है। यह बिल्कुल स्पष्ट होते हैं। राजभाषा के लिये निम्नलिखित बिन्दुओं को रेखांकित किया जा सकता है  राजभाषा किसी भी राज्य की राज-काज की भाषा होती है। राजभाषा में विशेष रूप से स्वीकृत किये गये शब्दों का ही प्रयोग किया जाता है।  राजभाषा का स्वरूप कार्यालयी भाषा के रूप में होता है।  इसके शब्द दृढ़ होते है। यानि इसका स्वरूप लचीला नहीं होता है। और पढें  राष्ट्रभाषा क्या है?

भारत की राष्ट्रभाषा क्या है

 भारत की राष्ट्रभाषा क्या है अक्सर हमारे सामने यह प्रश्न आता है कि भारत की राष्ट्रभाषा क्या है? बहुत सारे लोग इस प्रश्न का उत्तर हिन्दी देते है। जबकि यह उत्तर सही नहीं हैं। जी हाँ, भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी नही है। तो आइये जानते हैं भारत की राष्ट्रभाषा क्या है? भारत की राष्ट्रभाषा क्या है? भारत की अभी कोई भी भाषा राष्ट्रभाषा नही हैं। हां भारत की राजभाषा हिन्दी जरूर है लेकिन संविधान के अनुसार हिन्दी को राष्ट्रभाषा नहीं माना हैं। भारत के संविधान के अनुसार हिंदी राजभाषा है। हिंदी अपने अहिन्दी प्रान्तों में और अन्य प्रांतों में भी धीरे-धीरे व्यवहार में आती जा रही है। राजस्थान, महाराष्ट्र गुजरात, कर्नाटक आदि जगहों पर वहां की स्थानीय भाषा के साथ-साथ हिन्दी का भी प्रयोग हो रहा है। इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि हिन्दी राष्ट्रभाषा का पद की ओर अग्रसर है।   राष्ट्रभाषा का अर्थ  राष्ट्रभाषा का तात्पर्य ऐसी भाषा से है, जो पूरे राष्ट्र या देश में प्रयोग की जाती है या फिर अन्य भाषा के साथ उस भाषा का प्रयोग होता है, साथ ही उसका प्रयोग सार्वजनिक आदि कामों में भी होता है।  और प...

यात्रा वृतांत क्या है लेखक और रचनाएँ

 यात्रा वृतांत  यात्रा वृतांत क्या है? मानव प्रकृति और सौंदर्य के प्रति हमेशा आकर्षित रहा है घुमक्कड़ भी रहा है वह जब कही जाता है तो वह कुछ न कुछ अवश्य ही ग्रहण करता हैं। जब सौंदर्य बोध की दृष्टि से उल्लास भावना से प्रेरित होकर कोई यात्रा करता हैं, और फिर उसका मुक्त भाव से अभिव्यक्ति करता है, उसे ही यात्रा साहित्य या यात्रा वृतांत कहते हैं । दूसरे रूप में हम कह सकते हैं किसी स्थान में बाहर से आये व्यक्ति के द्वारा उस स्थान के बारे में अनुभवों के लिखें को यात्रा वृतांत कहते हैं। इस यात्रा वृतांत में व्यक्ति परखता, स्वच्छंदतावाद, आत्मीयता आदि गुण पाये जाते हैं। यात्रा वृतांत अलग-अलग शैली में लिखा जाता है जो अलग-अलग रूपों में होता है। इस साहित्य विद्या का उद्देश्य है लेखक के अनुभवों को हु-ब-हु प्रेषित करना जिससे पाठक उस अनुभव को महसूस कर सके और वहां के सौन्दर्य को जान सके, व पाठकों को देश काल के बारे में जानकारी मिल सके। यात्रा वृतांत साहित्य का आरंभ  मनुष्य आदि काल से ही यात्रा करता आ रहा हैं लेकिन यात्रा साहित्य का आरंभ आधुनिक युग को माना जाता है। आदिकाल  यात्राओं का आ...