राजभाषा(official language) क्या है
कई बार राजभाषा और राष्ट्रभाषा में हम confused हो जाते हैं। आज हम राजभाषा के बारे में बात करेंगे, कि राजभाषा क्या है।
राजभाषा किसे कहते हैं?
वैसी भाषा जिसका प्रयोग राज्य के कार्यों को करने में किया जाता है वैसी भाषा को राजभाषा कहा जाता है। राजभाषा को ही राज्यभाषा कहा जाता है। इसे कार्यालयी भाषा भी कहा जाता है। भारत की राजभाषा हिन्दी है।
राजभाषा के शब्द प्रमाणिक होते है। इस भाषा के शब्द अर्थ भी सुनिश्चित होते है। यह द्विअर्थी भ्रमित करने वाले नहीं होते है। यह बिल्कुल स्पष्ट होते हैं।
राजभाषा के लिये निम्नलिखित बिन्दुओं को रेखांकित किया जा सकता है
- राजभाषा किसी भी राज्य की राज-काज की भाषा होती है।
- राजभाषा में विशेष रूप से स्वीकृत किये गये शब्दों का ही प्रयोग किया जाता है।
- राजभाषा का स्वरूप कार्यालयी भाषा के रूप में होता है।
- इसके शब्द दृढ़ होते है। यानि इसका स्वरूप लचीला नहीं होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें