सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिन्दी व्याकरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संधि combination और संधि के प्रकार

 संधि (Combination) और संधि के प्रकार  आज का हमारा topic है संधि जिसकी हम चर्चा करेंगे। संधि यानि combination क्या है  और इसके कितने प्रकार है तो शुरू करते हैं और जानते हैं संधि Combination और संधि के प्रकार के बारे में  संधि क्या है? दो वर्णों के मेल से जो विकार उत्पन्न होते हैं उसे संधि कहते हैं। वर्णों के मेल के कारण उनकी ध्वनि में परिवर्तन आ जाता है। जैसे  देव+आलय = देवालय  देव +इन्द्र  = देवेन्द्र  नमः+कार = नमस्कार  इत्यादि । संधि के प्रकार  संधि के तीन प्रकार हैं  स्वर संधि व्यंजन संधि  विसर्ग संधि  स्वर संधि  जब दो स्वरों का मेल होता है और उनमें जो परिवर्तन होता है उसे स्वर संधि कहते हैं ।  स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं  दीर्घ संधि गुण संधि वृद्धि संधि  यण् संधि  अनादि संधि दीर्घ संधि  जब ह्रस्व या दीर्घ अ,इ,उ के बाद ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ परस्पर  निकट आ जाएँ, तो दोनों को मिलाकर दीर्घ आ,ई,ऊ हो जाते हैं।  Example  विद्या + आलय (आ+आ=आ) - विद्यालय मत+अनुसार (अ+अ=आ) - मतान...

समास और समास के भेद

समास और समास के भेद  समास किसे कहते हैं? जब दो या दो से अधिक शब्द अपने विभक्ति (करक चिन्हों) को छोड़ कर आपस में मिलकर एक शब्द बना लेते हैं तो यह समास कहे जाते है।  उदाहरण  विद्यालय = विद्या का आलय (घर) गंगातट = गंगा का तट रसोईघर = रसोई के लिए घर आदि । समास के भेद  समास के सात भेद है जो इस प्रकार से है तत्पुरूष समास अव्ययीभाव समास  कर्मधारय समास बहुब्रीहि समास द्वन्द्व समास द्विगु समास नञ् समास तत्पुरूष समास  इस समास में  समासिक शब्द का अंतिम पद प्रधान होता है। पहला पद संज्ञा या विशेषण होता हैं। उदाहरण  गगनचुम्बी  - गगन को चूमनेवाला  राजकन्या  - राजा की कन्या  हथकड़ी  - हाथ के लिए कड़ी   रोगमुक्त  - रोग से मुक्त  देशभक्ति  - देश भक्ति  अव्ययीभाव समास  इस समास में सामासिक शब्द का पहला पद प्रधान होता है।  उदाहरण  यथासंभव  - जितना संभव हो  यथार्थ  - अर्थ के अनुसार  हरघड़ी  - प्रत्येक घड़ी प्रतिदिन  - प्रत्येक दिन आजीवन  - जीवन भर के लिए  इत्याद...

Vyakaran kise kahate hai व्याकरण

व्याकरण किसे कहते हैं  वह शास्त्र जिससे हम भाषा को शुद्ध-शुद्ध बोलना, पढ़ना और लिखना  सिखते है|  उसे व्याकरण कहते हैं| व्याकरण का संबंध भाषा से होता हैं| भाषा वाक्यों के मेल से बनती हैं| वाक्य शब्दों के मेल से बनती हैं| शब्द अक्षर या वर्णों के मेल से बनता हैं| इसी आधार पर व्याकरण को तीन भागों में बांटा गया हैं| व्याकरण को तीन भाग है : वर्ण विचार (Orthography) शब्द विचार (Etymology) वाक्य विचार (Syntax)  वर्ण विचार (Orthography) भाषा का सबसे छोटा रूप वर्ण हैं, जिसका खंड या टुकड़ा नहीं किया जा सकता हैं| इस भाग में वर्णों के आकार, लिखने कि विधि और उच्चारण आदि पर विचार किया जाता हैं| शब्द विचार (Etymology) इस भाग में हम शब्दों के भेद, उसकी बनावट, उत्पत्ति, मेल, आदि के बारे में सिखते हैं|  वाक्य विचार( Syntax) इस भाग में हमलोग वाक्यों कि रचना, उनके भेद, वाक्यों के उप भाग में सम्बन्ध और वीराम चिन्ह आदि के बारे में जानते हैं|